जनता इंटर कालेज ने जीता उद्घाटन मैच
मोरना (मुजफ्फरनगर)। भोकरहेड़ी इंटर कालेज में सोमवार को तहसील स्तरीय वॉलीबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। शुभारंभ मुख्य अतिथि भोपा सीओ मौहम्मद रिजवान ने किया।
उद्घाटन मैच मोरना और भोपा कालेज की टीमों के बीच खेला गया। जनता इंटर कालेज भोपा की टीम ने मोरना को 25-19, 25-21 से हराया। भोकरहेड़ी कालेज की टीम ने नगंला मदौड़ की टीम को 25-17, 25-22 से हराते हुए जीत दर्ज की। वहीं, जूनियर वर्ग में भोकरहेड़ी ने भोपा की टीम को एक तरफ मुकाबले में 25-14, 25-16 से हराया। वहीं शुक्रताल ककरौली, बेहड़ा सादात, मीरापुर, सिकंदरपुर, बसेेड़ा आदि टीमों ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया। टीमों प्रदर्शन के आधार पर 12 खिलाड़ियों का चयन किया गया है। जो जिले की प्रतियोगिता में भाग लेंगे। प्रधानाचार्य कैप्टन प्रवीण ने बताया कि छह सितंबर को जिला स्तरीय व 11 सितंबर को मंडल स्तरीय प्रतियोगिता का इंटर कालेज के ग्राउंड में आयोजन किया जाएगा।
मौके पर प्रबंधक डॉ. कर्ण सिंह, पूर्व चेयरमैन राजेश सहरावत, रामकुमार शर्मा, ओमबीर बाबा, अजय चेयरमैन, प्रहलाद सिंह, फूलचंद्र सिंह, रामेश्वर, किरत सिंह, ब्रजपाल सिंह, सुनील कुमार आदि उपस्थित रहे। प्रतियोगिता में लोकेंद्र सिंह, मोनी ने मुख्य भूमिका निभाई।