फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राशन दुकान आवंटन प्रक्रिया की खुली बैठक में हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
खुली बैठक में ग्रामीणों का हंगामा
विज्ञापन

खतौली (मुजफ्फरनगर)। राशन की दुकान के आवंटन के लिए आयोजित खुली बैठक में राशनकार्ड धारकों ने हंगामा कर दिया। हंगामा बढ़ने पर एडीओ पंचायत और ग्रामपंचायत सचिव ने आवंटन प्रक्रिया को रद्द कर दिया। जिसके विरोध में महिलाओं ने तहसील में प्रदर्शन किया। महिलाओं ने एसडीएम को शिकायती प्रार्थना पत्र देकर विरोधी पक्ष पर जानबूझकर आवंटन प्रक्रिया को रद्द कराने का आरोप लगाया है।
गीतापुर भूड़ की राशन डीलर देवेंद्र बागड़ी ने दो तीन माह पूर्व राशन की दुकान से इस्तीफा दे दिया था। इस उचित दर विक्रेता की दुकान का आवंटन करने के लिए भूड़ क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय में खुली बैठक बुलाई गई थी। आवंटन प्रक्रिया शुरू होते ही राशनकार्ड धारकों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। खुली बैठक में मौजूद एडीओ पंचायत अनिल कुमार, ग्राम सचिव मोहम्मद नसीम ने राशनकार्ड धारकों को समझाने का प्रयास भी किया, लेकिन वे नहीं माने। एडीओ पंचायत ने हंगामा बढ़ने पर आवंटन प्रक्रिया को रद्द करने की घोषणा कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आवंटन प्रक्रिया रद्द करने के विरोध में राशन की दुकान लेने के लिए आवेदनकर्ता महिला गीतापुरी की रानी अपने साथ मोहल्ले की महिलाओं को लेकर तहसील में पहुंचीं। इन महिलाओं ने विरोधी पक्ष पर आवंटन प्रक्रिया रद्द कराने का आरोप लगाते हुए हंगामा, प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी महिलाओं ने इस संबंध में एक शिकायती प्रार्थना पत्र एसडीएम कन्हई सिंह को दिया। एसडीएम ने जांच का आश्वासन देकर महिलाओं को शांत किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें