फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीवन रक्षा के लिए पेड़ -पौधे लगाएं: ओमानंद

विज्ञापन
विज्ञापन
जीवन की रक्षा के लिए पेड़ पौधे लगाएं : ओमानंद
विज्ञापन

मोरना। पौराणिक तीर्थ शुक्रताल में वन विभाग के पौधरोपण अभियान का शुभारंभ भागवत पीठ श्री शुकदेव आश्रम के पीठाधीश्वर स्वामी ओमानंद सरस्वती ने किया। स्वामी ने कहा कि प्राणिमात्र के जीवन की रक्षा के लिए पेड़ पौधे लगाएं।
विज्ञापन

शुकतीर्थ के वन क्षेत्र में पौधरोपण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि स्वामी ओमानंद सरस्वती ने कहा कि पर्यावरण में फैलते प्रदूषण से मुक्ति के लिए हर घर में एक पेड़ अवश्य लगाएं। वृक्षों के बिना जीवन की कल्पना संभव नहीं है। भारत के आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और आर्थिक उन्नति में पेड़ पौधों का योगदान है। मानव जीवन के अस्तित्व में जल, जंगल और जीवों का संरक्षण, संवर्द्धन और रक्षण जरूरी है। भारतीय संस्कृति में पेड़-पौधे पूजनीय हैं। पौध रोपण और यज्ञ से प्रदूषण से मुक्ति मिलेगी। डीएफओ सूरज प्रकाश ने कहा कि पेड़-पौधों की सुरक्षा करना सबकी नैतिक जिम्मेदारी है। शुकदेव संस्कृत विद्यालय के आचार्यो और विद्यार्थियों ने अलग-अलग फलों और औषधीय पौधे लगाएं। आचार्य गिरीशचंद्र उप्रेती, अचल शास्त्री, सुमन शास्त्री और शुक्रताल वन विभाग के कर्मचारियों का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें