पंजीकृत क्रिकेटर नहीं खेलेंगे अनाधिकृत टूर्नामेंट
मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन से पंजीकृत क्रिकेटर अब बिना मान्यता और अनाधिकृत क्रिकेट टूर्नामेंट में नहीं खेल सकेंगे। उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन ने इस संबंध में प्रदेश की सभी जिला इकाइयों को पत्र भेजकर निर्देश जारी किए हैं।
मुजफ्फरनगर क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव मनोज पुंडीर ने बताया कि बीसीसीआई और यूपीसीए के नए नियमों के तहत प्रदेश और अखिल भारतीय स्तरीय पर होने वाली सभी प्रतियोगिताओं ( बीसीसीआई की प्रतियोगिताओं को छोड़कर ) पर यह निमय लागू होगा। किसी भी आयु वर्ग में होने वाली ऐसी प्रतियोगिताएं जो बीसीसीआई अथवा यूपीसीए से मान्य न हो, में खेलने वाले पंजीकृत खिलाड़ी पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। इस तरह की गैरमान्य प्रतियोगिताओं की जानकारी बीसीसीआई और यूपीसीए की वेबसाइट और ट्विटर एकाउंट पर भी अपलोड कर दी गई है। मनोज पुंडीर ने बताया कि प्रदेश में क्रिकेट के नाम पर बहुत सी फर्जी संस्थाएं और संगठन खड़े हो गए हैं जो विभिन्न प्रदेश और भारतीय टीम में खिलाने और विदेश में कोचिंग के नाम पर युवा क्रिकेटर को गुमराह कर ठगने में लगे हैं।