फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: किसानों ने भैसाना चीनी मिल के गन्ना विभाग कार्यालय पर ताला जड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
बकाया भुगतान के लिए बुढ़ाना में 23 अगस्त को ट्रैक्टर मार्च और महापंचायत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बुढ़ाना। बकाया भुगतान के लिए धरने पर बैठे किसानों ने भैसाना चीनी मिल के गन्ना विभाग कार्यालय पर ताला जड़ दिया। समस्या का समाधान न होने पर 23 अगस्त को ट्रैक्टर मार्च और महापंचायत का एलान किया। भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत भी शामिल होंगे।
गन्ने के भुगतान सहित विभिन्न 10 समस्याओं को लेकर भाकियू कार्यकर्ता 30 मई से चीनी मिल के मुख्य गेट पर बैठे है। भुगतान न मिलने से आहत किसानों ने चीनी मिल के गन्ना विभाग कार्यालय पर ताला जड़ दिया। बुधवार को सुबह करीब 11 बजे चीनी मिल के वीपी जंग बहादुर तोमर, गन्ना प्रबंधक शिवकुमार त्यागी तथा प्रदीप जैन धरनास्थल पर किसानों के बीच पहुंचे। गन्ना भुगतान के बारे में किसानों को जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

चीनी मिल के अधिकारियों के अनुरोध पर किसानों ने गन्ना विभाग कार्यालय पर लगाया ताला खोल दिया। धरनास्थल पर भाकियू के तहसील अध्यक्ष अनुज बालियान व ब्लॉक अध्यक्ष संजीव पंवार ने बताया कि चीनी मिल परिसर में महापंचायत का आयोजन होगा। स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण भी किया गया। धरनास्थल पर विकास त्यागी, प्रवीण, राजबीर, विपिन, धीरसिंह, प्रवेन्द्र, मोनू सैनी, इसरार, तमसीर, आशु व वीरसिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें