फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: 21 किलो चांदी बरामद, तीन आरोपी दबोचे

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा के कृष्णानगर निवासी रवि का बैग बस से कर लिया गया था चोरी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

मुजफ्फरनगर। खतौली पुलिस ने वाहनों से सामान चोरी करने वाले तीन शातिरों को पूजा होटल के पास से गिरफ्तार किया गया। उनसे 15 लाख रुपये की चांदी के जेवर बरामद किए हैं। आरोपियों का चालान कर दिया गया।

पुलिस लाइन एसपी सिटी सत्य नारायण प्रजापत ने बताया कि मथुरा के कृष्णानगर निवासी रवि का बैग पूजा होटल के पास बस रुकने पर चोरी कर लिया गया था। इसमें 23 किलो चांदी थी। इस मामले में लिसाड़ी गेट मेरठ निवासी जाकिर, इकबाल व फैजान को गिरफ्तार कर 21 किलो से ज्यादा चांदी के जेवर बरामद किए गए।
विज्ञापन

आरोपियों ने बताया कि वे लोग मेरठ से इधर उधर जाने वाली बसों में चढ़ जाते है। बसों में रखे कीमती सामान का अंदाजा लगा कर मौका मिलते ही चोरी कर फरार हो जाते हैं। पुलिस ने तीनों आरोपियों का चालान कर दिया गया।


मारपीट करने का आरोप
बुढ़ाना। मोहल्ला पूर्वी पछाला निवासी एक महिला ने बुढ़ाना कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि उसका पति ठेला लगाकर केले बेचता है। वह घर में अकेली थी। ननदोई ने आकर गलत इरादे से उसके साथ छेड़छाड़ की। कुछ समय बाद उसके ननदोई ने अपनी पत्नी के साथ आकर उसके साथ मारपीट की। महिला ने कोतवाली में तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन


कार ने टैंपो में टक्कर मारी, कई घायल
मंसूरपुर। बुधवार को दोपहर मंसूरपुर क्षेत्र में हाइवे पर जड़ौदा के पास मेरठ की ओर जा रहे टेंपो में पीछे से तेज गति से आई कार ने टक्कर मार दी। हादसे में टेंपो सवार सोनू, अतर कली, अरुणा, सुभाष, राजेंद्र, वीरमति, रूबी, प्रेमवती, निर्मला, राधा व कुंवर पाल निवासीगण गांव शेर नगर तथा सत्यवती निवासी मीरापुर घायल हो गए। सभी मेरठ में अपने एक रिश्तेदार की शोक सभा में शामिल होने जा रहे थे। पुलिस ने घायलों को बेगराजपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। कार को कब्जे में ले लिया गया हैं। पुलिस को अभी तहरीर नहीं दी गई हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें