फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीसीएम व ट्रैक्टर की टक्कर, चालक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
डीसीएम व ट्रैक्टर की टक्कर, चालक घायल
विज्ञापन

जानसठ। गांव कवाल के पास ट्रैक्टर और डीसीएम की टक्कर हो गई। टक्कर लगने से ट्रैक्टर चालक घायल हो गया। चालक को गंभीर हालत में जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया है। पुलिस ने डीसीएम को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

रविवार को गांव राठौर निवासी आशीष पुत्र राजबीर ट्रैक्टर लेकर गांव कवाल जा रहा था। उसी दौरान मीरापुर की ओर से आ रहे नजीबाबाद निवासी आमिर दिल्ली से डीसीएम में बकरे लेकर पौड़ी गढ़वाल जा रहा था। ट्रैक्टर चालक द्वारा सड़क पार करते समय दोनों की जबरदस्त टक्कर हो गई, जिससे ट्रैक्टर पलट गया और चालक आशीष बीच में फंसकर घायल हो गया। राहगीरों ने ट्रैक्टर चालक को बाहर निकाला और सीएचसी में भर्ती कराया, जहां पर चिकित्सकों ने घायल चालक को जिला चिकित्सालय के लिए रेफर किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर डीसीएम को कब्जे में ले ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें