पांच जोन में बांटे पालिका के 50 वार्ड
मुजफ्फरनगर। डीएम अजय शंकर पांडेय ने स्वच्छता, पेयजल लीकेज रोकने तथा कर वसूली पर पालिका अधिकारियों के पेंच कसे। व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए पालिका के 50 वार्डों को पांच जोन में बांटा गया है तथा प्रत्येक पर जोनल अधिकारी, पर्यवेक्षक अधिकारियों और कर्मचारियों की तैनाती की गई है।
जोन एक के लिए डिप्टी कलेक्शन अजय कुमार अंबष्ट को जोनल अधिकारी, जेई निर्माण मूलचंद तथा जेई जलकल शरद गुप्ता, कर निरीक्षक विजय कुमार तथा सफाई निरीक्षक उमाकांत शर्मा को जोन निरीक्षक बनाया है। जोन दो में एसडीएम भूपेंद्र सिंह को जोनल अधिकारी, जेई अरविंद शर्मा, दुष्यंत, कर निरीक्षक अमित कुमार तथा सफाई निरीक्षक उमाकांत शर्मा को पर्यवेक्षक बनाया है। तीसरे जोन के लिए एसडीएम कुमार धर्मेंद्र को जोनल अधिकारी, जेई हितेश गुप्ता, जेई नरेश, कर निरीक्षक अमरजीत, सफाई निरीक्षक उमाकांत शर्मा तथा संजय पुंडीर को पर्यवेक्षक नियुक्त किया। जोन चार के लिए तहसीलदार अमित कुमार को जोनल अधिकारी, जेई राजीव त्यागी, जेई नरेश, कर निरीक्षक अमरजीत, सफाई निरीक्षक उमाकांत शर्मा को पर्यवेक्षक बनाया। जोन पांच के लिए तहसीलदार न्यायिक अभयराज पांडेय को जोनल अधिकारी, जेई अरविंद कुमार, हेमराज, कर निरीक्षक अमित कुमार, सफाई निरीक्षक संजय पुंडीर को पर्यवेक्षक नियुक्त किया।