फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भंडारे के साथ बालाजी जन्मोत्सव का समापन

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। श्रद्धा, उल्लास और भक्तिमय वातावरण के बीच श्री बालाजी जन्मोत्सव का समापन हो गया। रात्रि में जागरण का का आयोजन हुआ। श्रद्घालुओं ने बालाजी महाराज का गुणगान किया। श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह के संपन्न होने के साथ विशाल भंडारे का आयोजन हुआ।
विज्ञापन

नई मंडी के भरतिया कालोनी स्थित श्री बालाजी धाम पर सात दिवसीय बालाजी जन्मोत्सव मनाया गया। बालाजी धाम मंदिर में शनिवार रात भजन संध्या का आयोजन हुआ। भजनों से बालाजी का गुणगान हुआ। भजन गायक फतेहाबाद की मोना मेहता, मेरठ के कुमार संजय, हापुड़ के हनी गुप्ता एवं मयंक धीमान ने अनेक भजन सुनाकर पूरे वातावरण को बालाजी की भक्ति में सराबोर कर दिया। जन्मदिन आया ये मन हर्षाया, सजा दो घर को गुलशन सा, जरा दर्शन को मेहंदीपुर चलिए, बेटियां बड़ी अनमोल है आदि भजनों पर भक्त झूमते नजर आए। देर रात तक भजनों का कार्यक्रम चलता रहा। श्रीबालाजी सत्संग भवन में चल रही श्रीमद्भागवत कथा का भी रविवार को समापन हो गया। राजस्थान के जोधपुर से आए कथा वाचक मनीष भाई ओझा ने कथा का समापन किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। भागवत कथा के समापन के बाद विशाल भंडारे का आयोजन हुआ। भंडारे में सबसे पहले कन्याओं और ब्राहमणों को भोजन कराया गया। इसके बाद श्रद्घालुओं को प्रसाद खिलाया गया। काफी संख्या में भक्तों ने प्रसाद गृहण किया। आयोजन में चंद्रकिरण गर्ग, सुरेशचंद बंसल, हरिशंकर तायल, भीमसेन कंसल, विजय बंसल, सुनील तायल, अशोक गर्ग, श्याम गोयल, अमरीश सिंघल, जेपी अनु, लक्की, मनोज खंडेलवाल, नीरज, कन्नू, कुलदीप, कैलाश, नितिन, शुभम आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें