फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेंटिंग में नन्हे-मुन्नों ने दिखाई प्रतिभा

विज्ञापन
विज्ञापन
विद्यार्थियों ने कागजों पर उकेरे मन के भाव
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। सरकुलर रोड स्थित सिप अबेकस के तत्वावधान में आयोजित पेंटिंग प्रतियोगिता में विभिन्न स्कूलों के 500 छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। बच्चों द्वारा बनाई गई कलाकृति देख हर कोई हतप्रभ रह गया।
विज्ञापन

ग्रैंड प्लाजा मॉल में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि मृदुला गोयल और कृष्ण गोपाल ने किया। नन्हे-मुन्नों ने रंगों से इंद्रधनुष बनाकर सबको आकर्षित किया। विद्यार्थियों ने अपने मन के भाव को कागजों पर उकेरा। बच्चों की शानदार पेंटिंग को देख सभी ने उसकी तारीफ की। स्कूल की डायरेक्टर डा. रिंकू एस गोयल की देखरेख में आयोजित इस प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने माय ड्रीम, हैप्पीनेस, फेस्टिवल्स आदि थीम पर कलाकृतियां बनाकर सबको आश्चर्यचकित कर दिया। गोयल ने कहा कि बच्चों की प्रतिभाओं को आगे लाने के लिए कड़ी मेहनत की जरूरत है। बच्चों को तराशने के लिए शिक्षकों को भी पूरा समय देना चाहिए। बच्चों के व्यक्तित्व का विकास शिक्षण संस्थाओं से होता है। गोयल ने बच्चों को आगे बढ़ाने के लिए इस तरह की प्रतियोगिताओं के आयोजन को आगे कराने पर भी जोर दिया। प्रतियोगिता में दूसरी कक्षा में कनिका, उमंग एवं आराध्य कपिल क्रमश: प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रहे। समर्थ जोशी, वासु चौधरी, मान्या, शिप्रा को सांत्वना पुरस्कार मिला। कक्षा तीन में सनाक्षी, अनिष्का चौधरी एवं धैर्य सैनी प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय रहे। दिल्ली एरिया हेड राजेश चड्ढा बच्चों की कलाकारी देख बहुत प्रभावित हुए। उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों से छात्र-छात्राओं में छिपी हुई प्रतिभा सामने आती है। इस मौके पर ज्योति , शिविका, रजनी , विभूति, नैंसी, इशिका गरिमा, मेघाली, सोनम, प्रिया, अंजना, मेघाली, ऐश आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें