खतौली। सराफान में स्थित जैन साधु भवन मेें जैन मिलन महावीर ने शीलचंद जैन व मनोज जैन के संयोजन में रंगोत्सव होली मिलन को सौहार्द के माहौल में मनाया। कार्यक्रम का शुभारंभ णमोकार महामंत्र व महावीर प्रार्थना के पाठ से किया गया।
क्षेत्रीय मंत्री सुनील जैन ठेकेदार विशिष्ठ अतिथि रहे। क्षेत्रीय पदाधिकारियों राजकुमार जैन, सुनील जैन व सुधीर जैन को तिलक लगाकर व अंग वस्त्र पहनाकर सम्मानित किया गया। विपिन जैन ने भजन प्रस्तुत किए। महिलाओं व बच्चों ने होली के गीत, चुटकुले तथा प्रश्नमंच कार्यक्रम में विभिन्न गेम खिलाए गए। क्षेत्रीय मंत्री वीर सुनील जैन ठेकेदार ने कहा कि होली सौहार्द व समन्वय का त्योहार है। त्योहार मनुष्य में नई ऊर्जा व उल्लास का संचार करते हैं। होली दहन के साथ हम बुराइयों का त्याग करते हैं। शिखरजी में आयोजित जैन मिलन के केंद्रीय अधिवेशन में सुनील जैन ठेकेदार को सर्वश्रेष्ठ क्षेत्रीय मंत्री का पुरस्कार पाने पर बधाई दी गई। मौके पर सुदेश सर्राफ, सतेंद्र, संजय, सुधीर, प्रेमचंद, विपिन, मुकेश आढ़ती, मुकेश अंबर, पदमसैन, धनेंद्र सर्राफ, सतीश प्रवक्ता, चंद्रबोस, अनिल सर्राफ, जिनेंद्र, रामकुमार, नीरज प्रवक्ता, रीतू, सीमा, सुधा, मुस्कान, सुषमा, अनीता, अनीता आदि मौजूद रहे।