मुजफ्फरनगर। डीएम की सख्ती के बाद से इंजीनियर और कर्मचारी सहम गए हैं। एमडीए सचिव ने कर्मचारियों को अपने सामने बैठाकर मानचित्रों की स्वीकृति का कार्य पूरा कराया। 19 आवेदकों के मानचित्र स्वीकृत कर विशेष वाहक से उनके घर भिजवाए।
डीएम की चेतावनी के बाद प्राधिकरण के हालात अपने आप ही बदलते दिखाई दे रहे हैं। यहां पेंडिंग पडे़ 35 नक्शों को शुक्रवार में ही स्वीकृत किया गया है। एमडीए के सचिव महेंद्र प्रसाद ने बताया कि डीएम के आदेशों का अनुपालन सुनिश्चित कराया जाएगा। शुक्रवार को उन्होंने मानचित्र की सभी पेंडिंग 35 फाइलों की स्वीकृति का कार्य पूरा कराया। अपने सामने इंजीनियरों और कर्मचारियों को बैठाकर 19 मानचित्रों को स्वीकृति प्रदान की गई। एमडीए के ही विशेष वाहकों से ये मानचित्र आवेदकों के घर भिजवाए गए। शहर के लोग भी बिना अवैध शुल्क के घर पर ही नक्शा प्राप्त होने से दंग रह गए। 16 मानचित्र के आवेदकों को टैक्स का पैसा बैंक में जमा करने के लिए कहा गया है। जो भी ऑनलाइन नक्शा आएगा उसको तुरंत स्वीकृति प्रदान की जाएगी।