फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री का पुतला फूंकने पर रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री का पुतला फूंकने पर रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। शहर के मीनाक्षी चौक पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पुतला फूंकने के मामले में देर रात रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। इसमें सपा नेता अनस खान को नामजद करने के साथ ही कई अज्ञात को आरोपी बनाया गया है।
विज्ञापन

सपा अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को लखनऊ में प्रयागराज जाने से रोके जाने के विरोध में सपा छात्र सभा के प्रदेश सचिव अनस खान के नेतृत्व में सपा कार्यकर्ताओं ने मंगलवार दोपहर शहर के मीनाक्षी चौक पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पुतला फूंककर प्रदर्शन किया था। मामले में देर रात शहर कोतवाली के एसआई अक्षय शर्मा की तहरीर पर सपा नेताओं के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। इंस्पेक्टर अनिल कपरवान ने बताया कि मुख्यमंत्री का पुतला फूूंके जाने के मामले में सपा छात्र सभा के प्रदेश सचिव अनस खान को नामजद करने के साथ ही कई अज्ञात सपा कार्यकर्ताओं को आरोपी बनाया गया है। घटना की वीडियो क्लिप व फोटो के आधार पर आरोपियों को चिह्नित कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें