फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठंड के चलते प्रशासन ने बांटे कंबल

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रशासन ने जरूरतमंदों को कंबल बांटे
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर। निराश्रित व असहाय लोगों को सर्दी से बचाने के लिए जिला प्रशासन की ओर से कंबलों का वितरण किया गया। बुधवार की रात में डीएम और एसएसपी ने विभिन्न स्थानों पर गरीबों को कंबल का वितरण किया। नगर पालिका की अलाव व्यवस्था शेल्टर होम का निरीक्षण भी किया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी राजीव शर्मा और एसएसपी सुधीर सिंह ने रात में शहर में गरीबों को कंबलों का वितरण किया। डीएम ने बताया कि गरीबों एवं निराश्रितों में मुफ्त में कंबल बांटे जा रहे हैं। कंबल बांटने का कार्य शहर सहित पूरे जनपद में चल रहा है। सभी जगह टीमें बनाकर निरीक्षण व कंबल बांटने का कार्य किया जा रहा है। अफसरों ने रात में शेल्टर होम का भी निरीक्षण किया। अधिकारियों ने साईधाम, रेलवे स्टेशन, रेलवे रोड,, स्टेट बैंक परिसर, जानसठ फ्लाईओवर के नीचे, भोपा पुल, नई मंडी रेलवे गोदाम के पास असहाय तथा कमजोर वर्ग के लोगों को कंबलों का वितरण किया। एसडीएम सदर कुमार धर्मेंद्र और तहसील की टीम भी उनके साथ रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें