फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्सईएन, एसडीओ व जेई समेत पांच पर रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
देवबंद (सहारनपुर)। सैनपुर गांव के जंगल में गए सातवीं कक्षा के छात्र की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर मौत हो जाने के मामले में पुलिस ने विद्युत निगम के अधिशासी अभियंता, एसडीओ व जेई समेत पांच लोगों पर लापरवाही बरतने व गैर इरादतन हत्या के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

रविवार को सैनपुर गांव निवासी पवन का पुत्र गौरव (15) खेतों में गया था। इस दौरान खेत में पड़े हाईटेंशन तारों की चपेट में आ गया और करंट लगने से उसकी मौके पर मौत हो गई थी। गौरव की मौत की सूचना मिलने के बाद घटनास्थल पर पहुंचे ग्रामीणों ने विद्युत निगम अधिकारियों पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया था। हालांकि बाद में पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने उचित कार्रवाई किए जाने का आश्वासन देकर ग्रामीणों को बमुश्किल शांत किया था, लेकिन उसके बाद भी ग्रामीण लापरवाही बरतने वाले निगम अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग पर अड़े थे। इस मामले में मृतक के पिता पवन ने निगम के अधिशासी अभियंता अनिल कुमार गर्ग, एसडीओ अमित कुमार त्यागी, जेई राहुल बंसल, लाइनमैन सतीश कुमार समेत पांच लोगों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी थी। सोमवार को पुलिस ने तहरीर के आधार पर पांचों लोगों के विरुद्ध लापरवाही बरतने तथा गैर इरादतन हत्या के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की है।
तत्कालीन एक्सईएन पर भी हो चुकी है रिपोर्ट दर्ज
देवबंद। करीब दो वर्ष पूर्व दिव्यांग संविदाकर्मी विनीत मित्तल की मौत के मामले में तत्कालीन एक्सईएन राजपाल सिंह रविवंशी के विरुद्ध भी रिपोर्ट दर्ज हो चुकी है।
विज्ञापन

मोहल्ला पत्थर का कुआं निवासी विनीत मित्तल निगम कार्यालय में संविदा पर काम करता था। विगत 6 फरवरी 2017 को वह काम करने के लिए कार्यालय गया। जहां उसकी तबीयत बिगड़ गई। सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और उसे उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया, लेकिन नाजुक हालत के चलते उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया था। जिसके बाद परिजनों ने उसे मेरठ के एक अस्पताल में भर्ती कराया। जहां करीब छह दिन बाद विनीत की मौत हो गई थी। इस मामले में विनीत की बहन अलका अग्रवाल ने पुलिस को तहरीर देकर एक्सईएन राजपाल सिंह रविवंशी पर भाई को जहर देकर मारने का आरोप लगाया था। जिसके बाद पुलिस ने 1 जुलाई को अलका की तहरीर पर राजपाल सिंह रविवंशी के विरुद्ध 302 के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली थी।
फोटो संख्या 6
सैनपुर में 80 फीसदी लोगों के यहां शौचालय नहीं: पुंडीर
देवबंद। हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर गौरव की मौत की खबर मिलने के बाद सोमवार को पूर्व विधायक शशिबाला पुंडीर सैनपुर गांव पहुंचीं। उन्होंने घटना पर दुख व्यक्त करते हुए मृतक गौरव के परिजनों को ढांढ़स बंधाया और उनको हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। शशिबाला ने कहा कि विद्युत निगम की लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ है। सवाल किया कि जब विद्युत लाइन का कार्य अधूरा पड़ा हुआ था तो जेई ने किसके आदेश पर लाइन को चालू कराया?। साथ ही दलित के खेत की डोल पर एचटी लाइन का पोल किसके आदेश पर लगाया जा रहा था। इस मामले की जांच होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें