फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शीतलहर से दिन में कंपकंपाए लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
तापमान लुढ़का, ठिठुरन बढ़ी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जिले में शीतलहर का प्रकोप लगातार बना हुआ है। आकाश में बादल छाए रहने से दिन का तापमान भी काफी गिर गया। ठंडी हवाओं ने लोगों को दिन में कंपकंपाने को मजबूर कर दिया। न्यूनतम तापमान के साथ अधिकतम तापमान भी गिर गया है।
विज्ञापन

जिला पूरी तरह ठंड की चपेट में है। शाम ढलते ही ठंडी हवाएं लोगों को कंपकंपाना प्रारंभ कर देती है। बाजारों में भी ठंड के कारण अब देर रात भीड़ नहीं रहती है। आठ बजे तक लोग अपने घरों पर पहुंच रहे हैं। शीतलहर रात में और सुबह-शाम में लोगों पर आफत बनकर टूट रही हैं। शनिवार को दिन में भी बादल छाए रहे और अधिकतम तापमान भी घटकर 21 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री सेल्सियस रहा। दिन में ठंडी हवाएं लोग सह नहीं पाए। रेलवे स्टेशन और बस अड्डे पर सुबह-शाम और रात में भीड़ बहुत कम हो गई है। उधर, बढ़ती ठंड को लेकर उप निदेशक कृषि नरेंद्र कुमार का कहना है कि ठंड से तो फसल को नुकसान नहीं है, यदि कोहरा बढ़ता है तो सब्जी की फसलों को नुकसान होगा। पाला पड़ा तो सरसों की फसल को क्षति पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें