फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दलित मजदूर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
दलित मजदूर की संदिग्ध हालात में मौत
विज्ञापन

पुरकाजी। निकट के गांव में मजदूरी करने गए दलित मजदूर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। देर रात कुछ लोगों द्वारा मजदूर का शव उसके घर लाने पर परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मृतक के भाई की तहरीर पर तीन लोगों के विरुद्ध गैर इरादतन हत्या की धारा में मुकदमा दर्ज कर एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

पुरकाजी थाना क्षेत्र के ग्राम हरैंटी निवासी मनोज कुमार (40) 12 नवंबर को गांव के ही राज मिस्त्री सुरेंद्र कुमार के साथ निकट के गांव तुगलकपुर में मजदूरी करने गया था, जहां पर बृहस्पतिवार को उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई, जिसका शव कुछ लोग बृहस्पतिवार देर रात लेकर उसके घर पहुंचे और शव को छोड़कर फरार हो गए। मृतक के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस ने मृतक के भाई संजीव की तहरीर पर राजमिस्त्री व ग्राम तुगलकपुर निवासी यशपाल व उसके पिता सुखबीर के विरुद्ध गैर इरादतन हत्या की धारा में मुकदमा दर्ज कर राज मिस्त्री को हिरासत में ले लिया, जिससे पूछताछ की जा रही। इंस्पेक्टर विजय सिंह ने बताया कि जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें