अमर उजाला ब्यूरो
खतौली। गांव जड़ौदा के इंटर कालेज में जनपदीय स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रवेंद्र दहिया ने किया तथा सभी कोच, अतिथियों एवं प्रतिभागियों का स्वागत किया।
प्रतियोगिता में इंडियन राउंड सब-जूनियर में हर्ष, कपिल, प्रशांत, जूनियर वर्ग में वेदांत, अभय, सुहेल व सीनियर वर्ग में अर्पित, वेदवान, आदित्य राठी, वैभव कुमार क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे। कंपाउंड राउंड में सब-जूनियर में वंश चिकारा, विपिन कुमार, शुभम, जूनियर वर्ग में विशेष, रवि वेदवान, सौरभ सैनी क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे। रिकब राउंड में सब-जूनियर में तेजस, वैभव कुमार और सीनियर वर्ग में कुलदीप कुमार मंडल स्तरीय तिरंदाजी के लिए चयनित हुए। प्रतियोगिता को सफल बनाने में कोच विपिन बालियान, राकेश कुमार, पंड़ित संजीव शंकर, आजाद सिंह, जितेंद्र कुमार, धीरज बालियान का सहयोग रहा।
महत्वपूर्ण
- जड़ौदा के इंटर कालेज में जनपदीय स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता