फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाइवे पर टायर फटने से रोडवेज बस खाई में उतरी

विज्ञापन
विज्ञापन
हाईवे पर टायर फटने से रोडवेज बस खाई में उतरी
विज्ञापन

खतौली (मुजफ्फरनगर)।। हाईवे पर अचानक चलती उत्तराखंड रोडवेज बस के टायर फाटने से अनियंत्रित होकर खाई में नीचे उतर गई। खाई में बस उतरने से यात्रियों की चीख पुकार निकल गई थी। बस खाई में पलटने से बच गई। जिसमें सवार सभी यात्री सकुशल बाल बाल बचे।
विज्ञापन

उत्तराखंड की रोडवेज डिपो की बस में करीब 45-50 महिलाओं व बच्चों समेत यात्री सवार थे। सोमवार को बस हरिद्वार से चलकर दिल्ली जा रही थी। हाईवे पर गांव रायपुर नंगली के कट के पास चलती बस का अचानक टायर फट गया। टायर फटने से बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में उतर गई। बस खाई में उतरने के दौरान यात्रियों में चीख पुकार मच गई थी। गनीमत यह रही कि बस खाई में नहीं पलटी, अन्यथा बड़ा हादसा भी हो सकता था। बस में सवार सभी यात्री सकुशल बच गए। बस में विदेश यात्री भी सवार भी सवार थे। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने बस से सभी यात्रियों को सकुशल बाहर निकाल कर दूसरी बस से उनको दिल्ली भिजवाया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें