मुजफ्फरनगर। डीएम राजीव शर्मा ने बताया कि पशुओं में होने वाली बीमारी खुरपका-मुंहपका की रोकथाम के लिए टीकाकरण अभियान 15 सितंबर से चलेगा। इस अभियान में जिले में समस्त 72 हजार 300 पशुओं को शामिल किया जाएगा। सभी गोवंशीय एवं महिशवंशीय पशुओं को टीकाकरण से आच्छादित कराया जाएगा। खंड स्तर पर इसके लिए टीमों का गठन किया जाएगा।
मेरे खिलाफ झूठी अफवाहें: कादिर राना
मुजफ्फरनगर। पूर्व सांसद कादिर राना ने सोशल मीडिया पर बसपा छोड़ने की अफवाहों का खंडन किया है। उन्होंने कहा कि उनकी आस्था पूरी तरह से बसपा में है। उनके विरोधी उनके खिलाफ दुष्प्रचार करने का काम कर रहे हैं। बसपा सुप्रीमो मायावती के सिद्धांतों पर चल कर वह पार्टी की सेवा करेंगे।
जन अदालत 14 को
मुजफ्फरनगर। अधिशासी अभियंता विद्युत शशांक शेखर ने बताया कि विद्युत निगम 14 सितंबर को जन अदालत का आयोजन करेगा। आम जनता की समस्याओं का निराकरण किया जाएगा। जन अदालत टाउन हाल में लगेगी।