फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बार और बेंच के बीच मधुर संबंध होने चाहिए-एसडीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
बार और बेंच के बीच मधुर संबंध होना चाहिए : एसडीएम
विज्ञापन

खतौली। एसडीएम इंद्रकांत द्विवेदी ने कहा कि बार और बेंच में मधुर संबंध होने से ही वादकारियों को सस्ता व सुलभ न्याय मिल सकता है।
तहसील में अधिवक्ता पुस्तकालय में सोमवार को तहसील बार एसोसिएशन की ओर से स्वागत एवं परिचय कार्यक्रम में एसडीएम इंद्रकांत द्विवेदी और तहसीलदार भगत सिंह का अधिवक्ताओं ने स्वागत करते हुए परिचय किया। इस मौके पर एसडीएम ने कहा कि अधिवक्ताओं का समाज में एक अहम किरदार होता है। अधिवक्ता समाज को नई दिशा की ओर ले जाने में अहम भूमिका निभाएं। उन्होंने तहसील में भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने का आश्वासन दिया। भ्रष्टाचार में लिप्त कर्मचारियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। उसके खिलाफ विभागीय व कानूनी कार्रवाई अवश्य की जाएगी। उन्होंने कहा कि वादकारी फाइलों की अनदेखी नहीं की जाएगी, उनका समय पर निस्तारण कराया जाएगा। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष जगदीश आर्य व महासचिव नवीन कुमार उपाध्याय ने एसडीएम व तहसीलदार को अधिवक्ताओं की समस्याओं से अवगत कराया। स्वागत करने वालों में पूर्व अध्यक्ष कैलाश चंद गुप्ता, मूलचंद, चतरपाल, सुभाषचंद, रामचंद्र सैनी, दिमाग सिंह, राजबीर गुर्जर, शाकिब मिर्जा, सतप्रकाश सैनी, प्रदीप कुमार, अमित त्यागी, जितेंद्र त्यागी, प्रमोद शर्मा, कुंवर सुलेमान, दिनेश कौशिक, सरदार जितेंद्र सिंह, योगेश खारी, देवकांत त्यागी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

पैसों को लेकर मारपीट, तीन नामजद
खतौली। पैसों के लेनदेन को लेकर घर में घुसकर तीन युवकों ने महिला व उसके पुत्र के साथ मारपीट कर दी। पीड़ित ने आरोपियों के विरुद्ध मारपीट का मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। मोहल्ला सद्दीकनगर निवासी हकीम दिलशाद ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि मोहल्ला देवीदास निवासी अर्जन, शिव सहित तीन युवकों ने उसके मकान में घुसकर उसकी पत्नी व बेटे के साथ मारपीट कर दी। पीड़ित ने आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्जकर कार्रवाई प्रारंभकर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें