फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रक्षा बंधन पर बहनों ने खूब किया रोडवेज में सफर

विज्ञापन
विज्ञापन
रक्षा बंधन पर बहनों ने खूब किया रोडवेज में सफर
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। सूबे के सीएम योगी आदित्यनाथ की ओर से रक्षा बंधन पर्व पर बहनों को दिए गए फ्री सफर के तोहफे का महिलाओं ने खूब लाभ उठाया। इस बार प्रचार प्रसार अधिक होने के कारण परिवहन विभाग की बसों में गत वर्ष के सापेक्ष करीब 40 प्रतिशत बहनों के नि:शुल्क यात्रा करने का अनुमान है। रोडवेज के अधिकारी रक्षा बंधन के दौरान की गई मुफ्त यात्रा का आंकड़ा जुटा रहे हैं। भले ही महिलाओं ने नि:शुल्क यात्रा की हो, फिर भी रक्षा बंधन पर्व रोडवेज के लिए आय का पर्व साबित हुआ है।
मुजफ्फरनगर डिपो के एआरएम बीपी अग्रवाल ने बताया कि रक्षा बंधन पर्व पर डिपो के बेड़े की सभी 210 बसों को मार्गों पर भेजा गया था। कुछ बसें दिल्ली से आगरा, लखनऊ, गोरखपुर तक गई है, जो मंगलवार शाम तक लौट कर आएगी। सीएम की घोषणा के अनुसार महिलाओं को रक्षा बंधन पर्व पर नि:शुल्क यात्रा कराई गई। तमाम आंकडे़ जुटाए जा रहे हैं। अभी तक आंकडे़ के अनुसार 2709 बहनों ने दो लाख 82 हजार रुपये की यात्रा फ्री में की है। तीन दिन बाद पूरा आंकड़ा सामने आएगा। अनुमान है कि गत वर्ष के मुकाबले इस बार 40 प्रतिशत अधिक महिलाओं ने सीएम की घोषणा का लाभ उठाया है। उन्होंने बताया कि महिलाओं की फ्री यात्रा के बावजूद डिपो को रक्षा बंधन पर्व पर अच्छी आय हुई है। रोजाना से करीब पांच लाख रुपये अधिक का राजस्व मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शांति व्यवस्था बनाए रखने का आह्वान
मंसूरपुर। सपा नेताओं ने भी पुरबालियान गांव का दौरा किया। उन्होंने दोनों पक्षों के लोगों से मुलाकात कर गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने का आह्वान किया। पूर्व मंत्री वीरेंद्र सिंह के नेतृत्व में सपाइयों ने पुरबालियान गांव में जाकर दोनों पक्षों के लोगों से भेंट की। दोनों की बात सुनी। उन्होंने दोनों पक्षों से सांप्रदायिक सौहार्द और भाईचारा बनाए रखने की अपील की। इस दौरान सपा जिलाध्यक्ष गौरव स्वरूप, प्रमोद त्यागी, श्यामलाल बच्ची सैनी, पूर्व मंत्री मुकेश चौधरी, जिया चौधरी, विनय प्रमुख, विनयपाल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें