फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एबीवीपी के पदाधिकारियों ने चंदा एकत्र किया

विज्ञापन
विज्ञापन
एबीवीपी के पदाधिकारियों ने चंदा एकत्र किया
विज्ञापन

बुढ़ाना। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पदाधिकारियों ने कस्बे के बाजार में घूमकर केरल बाढ़ पीड़ितों के लिए चंदा एकत्र किया। केरल में आई बाढ़ से हुए जानमाल के नुकसान की भरपाई के लिए सैकड़ों लोग मदद के लिए आगे आ रहे हैं। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पदाधिकारियों व सदस्यों ने सोमवार को मीटिंग में लिए गए निर्णय के अनुसार चंदा एकत्र कार्यक्रम चलाया। एबीवीपी के पदाधिकारी व सदस्य एकत्र होकर बाजार में निकल पड़े। उन्होंने बाढ़ पीड़ितों के लिए दुकानदारों से विनती कर यथासंभव सामर्थ्य के अनुसार दान देने को कहा। पूरे दिन बाजार में घूमकर धन एकत्र किया गया। नगर मंत्री अभिषेक संगल ने बताया कि एकत्र यह धन पेटीएम द्वारा केरल सरकार को भेजा जाएगा। इस मौके पर नगर मंत्री अभिषेक संगल के नेतृत्व मे अंकित कंसल, मनु सहरावत, सार्थक गर्ग, शौर्य बंसल, लक्ष्य सोनी, विशाल जैन, तुषार सैनी, अंशुल व प्रियांशु सहित दर्जनो कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें