फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षा की बदौलत सम्मान पाएंगी बेटियां : समरपाल सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
शिक्षा की बदौलत सम्मान पाएंगी बेटियां : समरपाल सिंह
विज्ञापन

शाहपुर। अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट समरपाल सिंह ने कहा कि बेटियां शिक्षा की बदौलत ही समाज में सम्मान पा सकती हैं। उन्होंने छात्राओं से उच्च शिक्षा ग्रहण करने का आह्वान किया।
काकड़ा गांव में स्वामी कल्याण देव कन्या इंटर कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बागपत के अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट समरपाल सिंह ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में अभिभावक बेटियों की उच्च शिक्षा पर ध्यान नहीं देते हैं, जबकि शिक्षित बेटियां दो परिवारों को रोशन करती हैं। इस दौरान दिल्ली पुलिस के सब इंस्पेक्टर रामपाल सिंह, ग्रामीण राकेश सैनी व गोवर्धन सैनी ने गांव में स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में आधुनिक शिक्षा के मद्देनजर एक-एक कंप्यूटर व एलईडी प्रदान की। अध्यक्षता समाजसेवी बालेश जैन, संचालन राधेश्याम बालियान व सुबोध गौतम ने संयुक्त रूप से किया। प्रधानाचार्य मंजुला मालिक, भारत विकास परिषद के सचिन सिंघल, मयंक, योगेंद्र सिंह, राजीव कुमार, विनोद शर्मा, रामपाल सिंह, ब्रजवीर सिंह, डॉक्टर वीरसेन, प्रदीप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

देश की रक्षा करना संघ कार्यकर्ताओं की पहचान
शाहपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग संघचालक हरवीर आर्य ने कहा कि देश की रक्षा करना ही आरएसएस कार्यकर्ताओं की पहचान है। जैन धर्मशाला में गुरु पूर्णिमा पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आरएसएस के विभाग संघचालक डॉक्टर हरवीर आर्य ने कहा कि आरएसएस कार्यकर्ता भगवा ध्वज को अपना गुरु मानते हैं। नगर कार्यवाह संदीप बंसल, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रमेश सैनी, पूर्व सभासद उमेश मित्तल, नगर संघचालक योगेंद्र देव, गौ सेवा प्रमुख विजय बंसल, डॉक्टर ऋषि पाल तोमर, अनिल बंसल, गौरव कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें