पिलखनी में सर्पदंश से बुजुर्ग किसान की मौत
चरथावल। गांव पिलखनी निवासी जयपाल (62) पुत्र सुनहरा दोपहर खेत देखने गया था। तेज हवा और बारिश के कारण ईख की फसल जमीन पर बिछ़ी पड़ी थी। बेचैनी से भरे बुजुर्ग ने मौके पर ईख बांधना शुरू कर दिया। इसी दौरान उन्हें किसी जहरीले सांप से डस लिया। अचानक हालत बिगड़ने पर लड़खड़ाता हुए गांव के तालाब में गिर गया। आसपास के लोगों ने उन्हें बाहर निकाला, तो उनकी नाजुक बेहद नाजुक थी। खबर लगने पर परिजन मौके पर पहुंचे। वह आनन-फानन में उन्हें लेकर चरथावल सीएचसी पहुंचे, लेकिन तब तक सांप के जहर से पूरा शरीर नीला पड़ चुका था। बेसुध हालत में प्राथमिक चेकअप के तत्काल बाद ही चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों के मुताबिक सर्पदंश से हुई मौत की पुष्टि चरथावल चिकित्सकों ने की। मृतक के पैर में सांप काटने के दो निशान मौजूद थे। ग्रामीण की मौत पर परिवार में कोहराम मच गया।