फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सितंबर तक हो जायेगा किसानों का समस्त गन्ना भुगतान

विज्ञापन
विज्ञापन
सितंबर तक हो जाएगा किसानों का बाकी भुगतान
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर।
जिले की सभी चीनी मिलें बकाया 749 करोड़ का गन्ना भुगतान सितंबर माह तक कर देंगी। चार चीनी मिल तितावी, रोहाना, टिकौला और मोरना अगस्त माह में ही किसानों का बकाया चुकता कर देगी। पूर्व केेंद्रीय राज्यमंत्री एवं सांसद और विधायकों की मौजूदगी में चीनी मिल प्रबंधकों ने यह वादा किया है।
विकास भवन के सभागार में हुई बैठक में सांसद डॉ संजीव बालियान ने कहा कि न्यूनतम मूल्य घोषित कर चीनी का मूल्य सरकार ने सही स्थिति में पहुंचा दिया है। चीनी मिलों के पास अब नुकसान में रहने का बहाना नहीं है। जिले की चीनी मिलों में किसानों ने इस वर्ष 2984.34 करोड़ का गन्ना डाला था। चीनी मिले अब तक 2235.11 करोड़ रुपये का भुगतान कर चुकी हैं। चीनी मिलों पर 749.23 करोड़ बकाया है। अभी तक कुल 75 प्रतिशत भुगतान हुआ है। उन्होंने सर्वाधिक बकाया होने पर भैंसाना के प्रधान प्रबंधक की क्लास ली। भैंसाना के प्रधान प्रबंधक राज सिंह चौधरी ने आश्वासन दिया कि 30 सितंबर तक सारा भुगतान करा दिया जाएगा। खतौली, मंसूरपुर और खाईखेड़ी ने भी बकाया भुगतान सितंबर तक करने का आश्वासन दिया। टिकौला, तितावी, रोहाना और मोरना के महाप्रबंधक ने कहा कि वह किसानों का भुगतान अगस्त माह में ही कर देंगे। चीनी मिल मोरना के महाप्रबंधक के अनुपस्थित रहने पर उनके प्रतिनिधि को बैठक से बाहर कर दिया गया। बैठक में विधायक कपिलदेव अग्रवाल, विजय कश्यप, उमेश मलिक, विक्रम सैनी आदि मौजूद रहे। डीसीओ ओमप्रकाश यादव, खतौली के यूनिट हेड डॉ अशोक कुमार, तितावी के नगेंद्र चौधरी, मंसूरपुर के एके दीक्षित, रोहाना के नरेश मलिक, टिकौला के मोहनलाल शर्मा, भैंसाना के राज सिंह चौधरी एवं खाईखेड़ी के सईम अंसार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकार चीनी मिलों का करेगी 247 करोड़ का भुगतान
मुजफ्फरनगर। सांसद डॉ संजीव बालियान ने चीनी मिल प्रबंधकों को आश्वासन दिया कि उनका जो पैसा सरकार पर है, वह सभी एक माह में उन्हें मिल जाएगा। जो पैसा मिलना है उसमें केंद्र सरकार से चीनी मिलों को मिलने वाली सहायता धनराशि में बफर स्टाक से लगभग 150.75 करोड़, 5.50 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से 51.23 करोड़, यूपी पावर कारपोरेशन पर बकाया 45.24 करोड़ है। यह समस्त भुगतान 247 करोड़ है जो एक माह में करा दिया जाएगा।
--------
किस चीनी मिल पर कितना बकाया-
चीनी मिल बकाया (रुपये में )
टिकौला 25.74 करोड़
खतौली 135.14 करोड़
मोरना 32.23 करोड़
मंसूरपुर 104.22 करोड़
रोहाना 24.70 करोड़
तितावी 145.20 करोड़
खाईखेड़ी 75.35 करोड़
भैंसाना 206.65 करोड़
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें