फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

27 अगस्त को 1500 जोड़ों का विवाह करायेगा प्रशासन

विज्ञापन
विज्ञापन
27 अगस्त को 1500 जोड़ों का विवाह कराएगा प्रशासन
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। डीएम राजीव शर्मा ने कहा कि 27 अगस्त को जिले में 1500 जोड़ों का विवाह कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिले के सभी प्रधान स्वच्छता अभियान में सहयोग करें। सरकारी योजनाओं की जानकारी खुली बैठकों में दें। सार्वजनिक एवं पूजा स्थलों की सफाई पर भी ध्यान दें।
विज्ञापन

जिला पंचायत के चौधरी चरण सिंह सभागार में जनपद के ग्राम प्रधानों की समस्याओं, सफाई सर्वेक्षण एवं जनकल्याणकारी योजनाओं से वंचित पात्र लाभार्थियों को चिह्नित करने एवं योजनाओं का लाभ उन्हें दिलाने पर चर्चा हुई। डीएम ने कहा कि कल्याणकारी एवं लाभार्थी परक योजनाओं को अपनी ग्राम पंचायत की खुली बैठक में रखे। सर्वेक्षण टीम द्वारा जनपद की 10 ग्राम पंचायतों का सर्वे किया जाएगा। इसमें गांवों की स्वच्छता स्थिति का संख्यात्मक एवं गुणात्मक आंकलन कर रैकिंग की जाएगी। शीर्ष स्थान पाने वाली ग्राम पंचायत को दो अक्तूबर को सम्मानित किया जाएगा। पुरस्कृत गांव को पांच लाख विकास कार्यों के लिए मिलेंगे। ग्राम प्रधान पेंशन योजनाओं, अन्त्योदय राशन कार्ड, मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण, प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी एवं राष्ट्रीय स्वास्थ्य सुरक्षा योजना में छूटे हुए पात्र लाभार्थियों को चिह्नाकरण करने के उद्देश्य से गांवों में खुली बैठकों का आयोजन कर पात्रों का चयन करें। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत 27 अगस्त को विवाह कराए जाएंगे। प्रत्येक ग्राम प्रधान अपने ग्राम पंचायत के तीन जोड़ों के नाम देकर जाए। उन्होंने कहा कि गरीब परिवार की कन्या का विवाह कराना बड़ा की पुण्य का कार्य है। सीडीओ अर्चना वर्मा एवं सभी संबंधित अधिकारी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें