फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तू कितनी अच्छी है, कितनी भोली है, ओ मॉ

विज्ञापन
विज्ञापन
तू कितनी अच्छी है, कितनी भोली है, ओ मां
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। मदर्स-डे पर शहर के स्कूलों में बच्चों ने अपनी माताओं को समर्पित प्रस्तुतियां दी। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से मां और बच्चे के अटूट स्नेह को दर्शाया गया। बच्चे सज-धजकर स्कूल पहुंचे। कई स्कूलों में माताओं को भी पुरस्कृत किया गया।
देवोपम किड्स गार्डन स्कूल मेें मदर्स को सम्मानित किया गया। छात्र-छात्राओं ने नृत्य, गीत आदि की प्रस्तुति दी। अमरनाथ मुंजाल, आशुतोष शर्मा, हिमानी दुआ, शालिनी शर्मा, रिया मदान ने विचार रखे। प्रधानाचार्या नेहा अरोरा ने सभी मदर्स डे की शुभकामनाएं दी। नई मंडी में स्थित किडजी प्ले स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा नेत्री सुधा राज शर्मा अतिथि रहीं। मदर्स डे कार्यक्रम में हिस्सेदारी करने के लिए माताएं अपने बच्चों के साथ आकर्षक वेशभूषा में विद्यालय प्रांगण में उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की डायरेक्टर चारू भारद्वाज ने किया। उन्होंने बताया कि मां होना एक ऐसा सुख है, जिसे पाने का मतलब है, भगवान को पा लिया। विद्यालय की कोआर्डिनेटर शालिनी जैन ने बताया कि किसी भी महिला के लिए जीवन का सबसे बड़ा सुख मातृत्व है। कार्यक्रम में बच्चों ने सुंदर प्रस्तुतियां देकर मनमोह लिया। दीक्षा, समीक्षा, सोनम, स्वप्निल, सना, प्रीति त्यागी का सहयोग रहा।
विज्ञापन

आइडियल किड्स प्रीपेटरी स्कूल में बच्चों ने मदर्स-डे पर रंगारंग प्रस्तुति दी। अपनी मां के लिए सुंदर ग्रीटिंग कार्ड भी बनाए। शांति देवी शर्मा अतिथि रहीं। स्कूल के निदेशक पीके जैन ने कहा कि मां बच्चों की पहली पाठशाला है। एसडी ग्लोबल स्कूल में बच्चों ने तू कितनी अच्छी है ओ मां गीत पर सुंदर प्रस्तुति दी। डॉ सिद्धार्थ शर्मा एवं पारुल शर्मा ने विचार रखे। मेघा गर्ग, अर्चना जैन, दिव्या, पारुल मित्तल, मोनिका, प्रीति, कोमल, स्नेहा, दीक्षा, विवेक कुमार आदि रहे। ग्रेन चेंबर पब्लिक स्कूल में मातृ दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया। बच्चों की प्रस्तुति में मां को भगवान से ऊपर का दर्जा दिया गया। मां पर बने गीतों से माहौल को वात्सल्य पूर्ण बना दिया। प्रधानाचार्य सुतपा बोस ने कहा कि मां सबसे अच्छी शिक्षिका है।
एमडीएस विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में मातृ दिवस पर कार्यक्रम आयोजित हुआ। प्रबंधक संदीप कुमार, अनिल शास्त्री, सारिका राठी, रेनू चौधरी ने विचार रखे। राजीव कुमार, संजीव कुमार, राजकुमार, अनुज, शिवानी का सहयोग रहा। बच्चों को संकल्प दिलाया कि वह अपनी मां-पिता की सेवा करें। नईमंडी स्थित पोदार जंबो किड्स स्कूल में मदर्स डे पर मनोरंजन के लिए गेम्स, डांस आदि का आयोजन हुआ। बच्चों ने अपनी माता के लिए जब कार्यक्रम प्रस्तुत किया तो सामने बैठी मां भी भावविभोर हो गई। सेंटर हेड सुधा पालीवाल ने कहा कि मां बच्चों के लिए सबसे बड़ा वरदान है।
डीएस पब्लिक स्कूल में मदर्स-डे पर कविता, भाषण, लघु नाटिका के द्वारा बच्चों ने अपनी मां के प्रति प्यार व्यक्त किया। ओल्ड ऐज होम पर प्रस्तुत नाटिका ने सभी सोचने पर मजबूर कर दिया और आंखें नम हो आई। अक्षित शर्मा, शिवानी बालियान, प्रियांशी शर्मा, आकांक्षा नागोरिया का अभिनय सराहा गया।
दीवान सिंह पब्लिक स्कूल तितावी में मातृ दिवस पर बच्चों ने कार्यक्रम प्रस्तुत किए। मां की ममता, महिमा और उसके आदर्शो को कविता के माध्यम से सामने रखा गया। प्रबंधक विपिन कुमार ने विचार रखे। सनातन धर्म जूनियर हाई स्कूल में भी मदर्स-डे पर कार्यक्रम हुआ। द दून वैली स्कूल में बच्चों ने अपने अभिभावकों के समक्ष मदर्स डे कार्यक्रम को शानदार तरीके से प्रस्तुत किया। मुख्य अतिथि रिचा कंसल और सलौनी कंसल ने दीप प्रज्वलित किया। बच्चों ने कविताएं, गीत, डांस एवं भाषण आदि प्रस्तुत कर उपस्थित सभी का मन जीत लिया। मदर्स के लिए विभिन्न मनोरंजक खेलों के आयोजन बच्चों के साथ उनके सामूहिक नृत्य ने समारोह को भव्यता प्रदान की। प्रधानाचार्या रंजीता कौर, ब्रांच हेेड रुचि शर्मा ने विचार रखे।
दिल्ली पब्लिक स्कूल जूनियर विंग में मातृ दिवस पर बच्चों ने तिलक लगाकर अपनी माताओं का स्वागत किया। गीत, कविता के माध्यम से मां को रिझाया। प्रधानाचार्या अनिता दत्ता ने मां की महिमा बताई। नईमंडी स्थित लिटिल मिलेनियम स्कूल में बच्चे अपनी मम्मा के ब्यूटीशियन बन गये। यहां बच्चों ने अपनी मां को क्रीम आदि लगाकर उनसे प्यार जताया। शिम्पी कपूर, आईना नागपाल, मणि भाटिया, शिप्रा सिंघल, शिप्रा अरोरा, प्रिया आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन

भाषण प्रतियोगिता में निरतिश्य प्रथम रहा
(फोटो समाचार)
मुजफ्फरनगर। पीआर पब्लिक स्कूल पचेंडा रोड में मदर्स डे पर कक्षा 9 से कक्षा 12 के विद्यार्थियों के मध्य इंटर हाउस भाषण प्रतियोगिता कराई गई। प्रतियोगिता में लोटस हाउस से निरतिश्य ने प्रथम और आर्किड हाउस से अमृत सत्संगी ने द्वितीय स्थान पाया। कक्षा पांच से कक्षा आठ तक के बच्चों की कुकिंग विदाउट फायर प्रतियोगिता हुई। निदेशक अनघ सिंघल, प्रबंधक अशोक कुमार सिंघल, प्रधानाचार्या मानसी ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। रंजू अनेजा, नीता गुप्ता, दिव्या शर्मा, मीनू शर्मा,वंदना, वैशाली, दीपिका ,श्वेता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें