फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों ने मां के प्यार, समर्पण को कविताओं में व्यक्त किया

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। एमजी पब्लिक स्कूल में मदर्स डे के उपलक्ष्य में पोयम कंपीटिशन हुआ। इसमें बच्चों ने अपनी मां के समर्पण, प्यार और दुलार को कविताओं के रूप में प्रदर्शित किया। उत्कृष्ट कविता का चयन कर विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में कक्षा एक और दो के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। कक्षा एक के विद्यार्थियों को हिन्दी और दो के विद्याथियों को इंग्लिश भाषा में मां पर कविताएं खिलनी थी। बच्चों ने उत्साह से सुंदर चित्रों के साथ अपनी मां के लिए आकर्षक पंक्तियां लिखी। प्रधानाचार्य जीबी पांडे ने बच्चों को छात्रों को जीवन में मां का महत्व बताया। कहा कि शिशु के लिए दुनियां में उसकी मां से बड़ा कोई नहीं है। मां अपने बच्चों के लिए सभी सुखों का त्याग कर उन्हें अपने बच्चों को देती है। इसलिए हम सभी को अपनी मां का सम्मान करना चाहिए। एडिशनल प्रिंसीपल मोनिका गर्ग ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया। हिन्दी पोयम में वृन्दा शर्मा प्रथम, छात्र निर्भीक वर्मा द्वितीय और आराध्या अहलावत तृतीय स्थान पर रही। इंग्लिश पोयम में अभिषेक चौधरी प्रथम, छात्रा अवंतिका द्वितीय और आराध्या तृतीय स्थान पर रहीं। एंकरिंग वैशाली भारद्वाज ने की। कविता रावल, बबीता वर्मा आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें