फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुल्क में अमनो अमान की दुआ के साथ इज्जमा का समापन

विज्ञापन
विज्ञापन
मुसलमानों से इल्म हासिल करने पर जोर
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर।
गांव शेरपुर में तीन दिनों से चल रहा तब्लीगी इज्तिमा बृहस्पतिवार को मुल्क में कौम की भलाई और देश में खुशहाली की दुआ के साथ संपन्न हो गया। दुआ में जनपद सहित आसपास के जिलों और देहात से बड़ी संख्या में लोगों ने शिरकत की। इज्तिमा में मुसलमानों स इल्म हासिल करने पर जोर दिया।
विज्ञापन

शहर से सटे गांव शेरपुर में तीन दिवसीय इज्तिमा का समापन हो गया। एक मई को शब-ए बरात की शाम से प्रारंभ इस इज्तिमा में तीन दिनों तक जनपद के अलावा सहारनपुर, बागपत, बिजनौर, मेरठ और आसपास के अन्य कई जिलों से लोग पहुंचे। उलेमा पैगंबर ए इस्लाम हजरत मुहम्मद साहब की जिंदगी से सबक लेने की अपील करते हुए बुराइयों को छोड़ने पर जोर दिया। दिल्ली के निजामुद्दीन मरकज से आए मौलाना चिरागुद्दीन ने दुआ संपन्न कराई। अन्य उलेमा ने सवेरे इज्तिमा को खिताब करते हुए मुसलमानों से इल्म हासिल करने पर जोर दिया। मौलाना चिरागुद्दीन ने कहा कि आज मुसलमान पूरी दुनिया में जिल्लत उठा रहा है, इसका सबसे बड़ा कारण यही है कि वो अल्लाह के पैगाम और अपने नबी के अखलाक को भुला चुका हैं, अगर इस जिल्लत से बचना है तो अपने नबी के हुस्न ए अखलाक को अपना लो। इस क्षेत्र के उलेमा ने पूरे मुल्क में दीन को आगे बढ़ाने का काम किया। यहां कांधला और नानौता क्षेत्र ने बड़े उलेमा दिए हैं। दुआ के बाद मौलाना चिरागुद्दीन ने तब्लीग के लिए विभिन्न जमाअतों को रवानगी दी। कुल 40 जमाअतें इज्तिमा स्थल से रवाना की गई। इसके साथ ही सऊदी अरब, अमेरिका और दक्षिण अफ्रीका सहित छह देशों के लिए भी अलग-अलग तब्लीग जमात रवाना की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें