फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाइप लाइन फटी, पेयजल आपूर्ति ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
मोरना। फाइवर की लाइन बिछाते समय नगर की पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। जिससे तीन दिनों से पेयजल आपूर्ति ठप है। गर्मी में जलापूर्ति ठप होने से नगरवासियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

मोरना क्षेत्र में मार्गों के किनारे डाली जार रही फाइवर लाइन के कारण भोकरहेड़ी बस स्टैंड पर पाइप लाइन फट गई। जिसके चलते बस स्टैंड स्थित वाटर टैंक से नगर की बड़ी आबादी की पेयजल आपूर्ति ठप हो गई है। अभी नगर पंचायत के कर्मचारी बस स्टैंड की पाइप लाइन को ठीक भी नहीं कर पाए थे कि बरला मार्ग पर स्थित ट्यूबवेल की पाइप लाइन भी ठेकेदार की लापरवाही के कारण फट गई। जिससे शुक्रवार को पूरे नगर की पेयजल आपूर्ति ठप हो गई। तेज गर्मी में नगर की पेयजल आपूर्ति ठप होने से हा-हाकार मचा हुआ है। नगर पंचायत के कर्मचारियों ने बताया कि ठेकेदार की लापरवाही के कारण पेयजल आपूर्ति पूर्ण रुप से ठप है। कर्मचारियों को जनता के भारी रोष का सामना करना पड़ रहा है। वहीं भाकियू कार्यकर्ता नवीन सहरावत ने एसडीएम जानसठ से नगर की पेयजल आपूर्ति शीघ्र दुरुस्त कराने की मांग की है। एसडीएम जानसठ गजल भारद्वाज ने बताया कि अधिशासी अधिकारी से समस्या की जानकारी कर शीघ्र ही समस्या का निदान कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें