फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दलित लोग शराब ठेके में तोड़फोड़ करने को दौड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
सेल्समैन ठेका बंद करके भाग निकले
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
खतौली। दलित समाज के लोगों ने मुजफ्फरनगर जाते हुए जीटी रोड पर स्थित शराब के ठेके में तोड़फोड़ करने का प्रयास किया। लोगों के हाथों में लाठी व डंडे देखकर सेल्समैन ठेका बंद करके भाग निकले।
एससी-एसटी एक्ट में बदलाव के विरोध में क्षेत्र के गांवों से दलित समाज के लोग ट्रैक्टर ट्रालियों में बैठकर सोमवार सुबह 10 बजे से मुजफ्फरनगर में होने वाले विरोध प्रदर्शन में शामिल होने के लिए निकलने शुरु हो गए थे। दलितों ने जानसठ तिराहे पर कुछ देर ट्रैक्टर ट्रालियों को खड़ी करके प्रदर्शन भी किया। इसके बाद इन दलितों ने जीटी रोड पर अस्पताल से आगे खुले शराब के ठेके में तोड़फोड़ करने के इरादे से लाठी व डंडे लेकर दौड़े। लोगों की भीड़ को आते देखकर सेल्समैन ठेका बंद करके जान बचाकर भाग निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन

बंद का असर नहीं दिखा
जानसठ, मीरापुर व भोपा में एस-सी-एसटी एक्ट में बदलाव करने के विरोध में भारत बंद का असर दिखाई नहीं दिया। मुजफ्फरनगर में हिंसक घटना होने के बाद पुलिस ने गश्त करना शुरू कर दिया था। हिंसा को लेकर लोगों में दहशत भी थी। इसके बावजूद क्षेत्र में शांति रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें