बीसीए सेमेस्टर का परिणाम घोषित
खतौली। केेके जैन डिग्री कालेज के प्राचार्य डॉ. अरविंद कुमार ने बताया कि चौधरी चरणसिंह विश्वविद्यालय द्वारा बीसीए प्रथम, तृृतीय एवं पंचम सेमेस्टर का परिणाम घोषित कर दिया गया है। इस महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं का परिणाम लगभग शत प्रतिशत रहा। बीसीए पंचम सेमेस्टर में प्रथम स्थान सामिया 81 प्रतिशत, द्वितीय स्थान भागीरथी 79 प्रतिशत, तृतीय स्थान याशिका भाटिया 78 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। बीसीए तृतीय सेमेस्टर में प्रथम स्थान मोनिश 78 प्रतिशत, द्वितीय स्थान हुमैरा 75 प्रतिशत, तृतीय स्थान कमल पाल 73 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। बीसीए प्रथम सेमेस्टर में प्रथम स्थान लक्ष्य गर्ग ने 68.5 प्रतिशत, द्वितीय स्थान वंशिका जैन 68.2 प्रतिशत, तृतीय स्थान निशांत 68 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। प्राचार्य डा. अरविंद कुमार, प्रबंध समिति अध्यक्ष सुभाष चंद जैन, सचिव मुकेश कुमार जैन ने सभी छात्र-छात्राओं की सफलता पर खुशी जताई।
चित्रकला प्रयोगात्मक परीक्षा
खतौली। प्राचार्य डा. अरविंद कुमार ने बताया कि अध्ययनरत बीए प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय वर्ष के विद्यार्थियों की चित्रकला प्रयोगात्मक परीक्षा बीए प्रथम वर्ष, द्वितीय वर्ष चित्रकला 12 अप्रैल को सुबह सात बजे प्रारंभ होगी। बीए तृतीय वर्ष चित्रकला छह अप्रैल को सुबह आठ बजे से प्रारंभ होगी।