फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोर की बुखार से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
किशोर की बुखार से मौत
विज्ञापन

रतनपुरी/खतौली। रतनपुरी गांव में किशोर की बुखार से मौत हो गई। किशोर की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है।
रतनपुरी निवासी राजमिस्त्री धर्मपाल का 12 वर्षीय पुत्र नितिन मंगलवार की शाम से बुखार से पीड़ित था। परिजन पहले उसे गांव बड़सू स्थित डॉक्टर के यहां ले गए, जहां से उसे गंभीर हालत के चलते खतौली रेफर कर दिया गया। बुधवार की सुबह खतौली के डॉक्टरों ने भी नितिन को मुजफ्फरनगर के लिए रेफर कर दिया। परिजन पीड़ित नितिन को मुजफ्फरनगर में डॉक्टर गिरीश के यहां ले गए, लेकिन उसकी हालत में कोई सुधार नहीं हुआ। मुजफ्फरनगर में डॉक्टर के यहां इलाज के दौरान नितिन की मौत हो गई। नितिन की मौत से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने गमगीन माहौल में शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें