फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरफराज ने देश के लिए पदक जीता

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहपुर। क्षेत्र के गांव शिकारपुर निवासी पैरा खिलाड़ी ने भाला फेंक में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दुबई में आयोजित वर्ल्ड पैरा एथलीट ग्रांड फिक्स प्रतियोगिता में तीसरा स्थान प्राप्त कर कांस्य पदक हासिल किया है। खिलाड़ी का गांव में पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया।
विज्ञापन

शाहपुर ब्लाक के गांव शिकारपुर निवासी सरफराज पुत्र इस्लाम ने दुबई में आयोजित वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स ग्राउंड फिक्स प्रतियोगिता में भाला फेंक में तीसरा स्थान प्राप्त किया है । खिलाड़ी ने बताया कि वह पटियाला में रहकर प्रशिक्षण प्राप्त कर रहा है। दिल्ली में आयोजित एक प्रतियोगिता में उसका चयन उक्त प्रतियोगिता के लिए हुआ था। दुबई में 10 से 17 मार्च तक आयोजित इस प्रतियोगिता में उसने प्रतियोगिता में कांस्य पदक हासिल किया। खिलाड़ी शनिवार देर शाम कस्बे में पहुंचा तो ग्रामीणों ने उसका स्वागत किया। ढोल-नगाड़ों के साथ उसे गांव शिकारपुर ले गए। जहां ग्रामीणों ने उसका अभिनदंन किया। उसने बताया की एशियन गेम्स के लिए भी वह क्वालीफाई कर चुका है और वह भारत की तरफ से एशियन गेम्स में हिस्सा लेगा। उसने इस जीत का श्रेय माता-पिता और कोच को दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें