फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेहतर रोजगार के लिए निपुणता हासिल करें

विज्ञापन
विज्ञापन
चरथावल। भाजपा विधायक विजय कश्यप ने कहा कि प्रधानमंत्री कौशल योजना के तहत ग्रामीण अंचल से जुड़े युवा तकनीकी योग्यता के साथ रोजगार हासिल करें। उन्होंने प्रतियोगी परीक्षा में तीन विजेताओं को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन

शनिवार को कसियारा मार्ग स्थित प्रधानमंत्री कौशल केंद्र पर रोजगार मेले का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक विजय कश्यप ने किया। उन्होंने कहा कि पीएम की महत्वाकांक्षी योजना का युवक-युवतियां लाभ उठाएं। केंद्र पर कार्य करने वाले प्रशिक्षुओं का गुड़गांव, राजस्थान और दिल्ली की कंपनियों ने साक्षात्कार लेकर उनके ज्ञान को परखा। मेला संयोजक नीरज शर्मा ने कहा कि अलग-अलग ट्रेंड में युवाओं कों केंद्र पर प्रशिक्षित किया गया है। बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए रोजगार दिलाने में प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। एमएलए ने रिटेल एसोसिएट्स प्रतियोगिता में छात्र इबरार, अनुज और मंजू को स्मृति चिह्न और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। युवा भाजपा नेता राहुल सिंह पुंडीर, मनीष गर्ग, अनुज कुमार शामली, प्रवीण शर्मा, पूर्व नगर अध्यक्ष विजय त्यागी आदि मौजूद रहे।
नगर में चलाया सफाई अभियान
चरथावल। नगर विकास के प्रमुख सचिव के आदेशों के अनुपालन में तीन दिवसीय विशेष सफाई अभियान चलाया गया। सफाई नायक सुनील कुमार और आदेश कुमार की अगुवाई में पूरी ड्रेस में सफाई कर्मचारी गली मोहल्लों में सफाई करते नजर आए। राजीव मार्केट, बस स्टैंड, मुर्दापट्टी में अभियान चलाया गया। अधिशासी अधिकारी ने कर्मचारियों की तीन दिन तक किसी भी तरह की छुट्टी पर पाबंदी लगा दी है। उन्होंने बताया कि नगर में कूड़ा कही भी नहीं पड़ा होना चाहिए। मामले में उदासीनता बरतने वाले कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

किशोरी मिली
चरथावल। चार दिन पूर्व अपहृत किशोरी को आरोपी के कब्जे से पुलिस ने बरामद कर लिया। आरोपी कस्बे के मुर्दापट्टी निवासी साजिद को पुलिस ने लड़की के अपहरण के मामले में जेल भेज दिया, जबकि किशोरी का मेडिकल कराने के बाद कोर्ट में बयान कराए गए। विवेचक विनोद तेवतिया ने बताया कि कोर्ट में बयान के बाद पीड़िता को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। लड़की ने बताया कि आरोपी उसे शादी का झांसा देकर बहका-फुसला कर ले गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें