फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टूडेंट्स ने चलाया सफाई अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
चरथावल। चंद्रशेखर आजाद डिग्री कॉलेज में एक दिवसीय एनएसएस कैंप में छात्र-छात्राओं ने सफाई अभियान चलाया। छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर मनमोह लिया। बुधवार को कॉलेज प्रांगण में आयोजित कैंप का शुभारंभ सचिव राकेश वशिष्ठ ने किया। उन्होंने राष्ट्रीय सेवा योजना के इतिहास से अवगत कराया। महात्मा गांधी की जन्मशताब्दी वर्ष में 1969 में इस शिविर का शुभारंभ किया था। विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए शिविर की शुरुआत की गई थी। दूसरे चरण में छात्र-छात्राओं ने कॉलेज प्रांगण में सफाई अभियान चलाया। स्वयंसेविकाएं आकृति, दीपा, डोली, ज्योति पांचाल, राणा, शिवानी ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। प्राचार्या डॉ सविता वशिष्ठ, कार्यक्रम अधिकारी महेश पुंडीर, प्रदीप कुमार, सत्या वर्मा, विनीत कुमार, तरसपाल और पिंकी मौजूद रहे।
विज्ञापन


बीडीसी उपचुनाव के लिए पार्टियां रवाना
चरथावल। चरथावल ब्लॉक के दूधली और चौकड़ा गांव के दो वार्डों के बीडीसी पद के उपचुनाव के लिए बीडीओ ने पांच पोलिंग पार्टियां रवाना कीं। ब्लॉक प्रांगण में दोपहर 12 बजे तक पार्टियों को प्रशिक्षण दिया गया। बीडीओ डॉ साजिद अहमद ने बताया कि दो पार्टियां रिजर्व में रखी गई हैं। महर्षि दयानंद इंटर कॉलेज में बोर्ड की परीक्षाओं के कारण प्राइमरी स्कूल में पोलिंग बूथ बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें