मुजफ्फरनगर। एनएएस कॉलेज मेरठ में हुई क्विज प्रतियोगिता में डीएवी कॉलेज की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कॉलेज पहुंचने पर टीम का भव्य स्वागत किया गया। अंतर महाविद्यालयी क्विज प्रतियोगिता में डीएवी कॉलेज के एमए अर्थशास्त्र के द्वितीय वर्ष के विद्यार्थी तनुराज, अनामिका राठी एवं नम्रता ने भाग लिया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर कॉलेज को ट्रॉफी मिली। उत्कृष्ट प्रदर्शन पर कॉलेज में अभिनंदन किया गया। प्राचार्य डॉ पीके गुप्ता ने कहा कि तैयारी और संकल्प के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने से सफलता मिलती है। अर्थशास्त्र की विभागाध्यक्ष डॉ सुषमा सैनी ने विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया। इस दौरान राहुल शर्मा, अर्चना सिंघल, डॉ रूही जावेद आदि मौजूद रहे।