पूर्व प्रधान पति को धमकी दी
रतनपुरी।
गांव समौली निवासी पूर्व प्रधान पति पवन सिंह पुत्र सूबे सिंह को गांव के ही दो युवकों ने मोबाइल फोन पर गाली गलौच की और जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित पवन सिंह ने थाने में तहरीर देकर बताया कि गांव के ही सोनू और बिल्ला पुत्रगण मांगे ने उसे फोन पर गाली गलौच की। मना करने पर आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
पुष्पांकर पाल को कोआर्डिनेटर बनाया
सिखेड़ा।
बसपा की सुप्रीमो मायावती ने बसपा नेता पुष्पांकर पाल को बसपा सहारनपुर मंडल का मंडल कोआर्डिनेटर बनाकर सर्व समाज को पाटी से जोड़ने की जिम्मेदारी दी। ग्रामीणों ने पुष्पांकर पाल के गांव पहुंचने पर स्वागत किया। इस अवसर पूर्व प्रधान आसाराम, रामेंद्र, प्रवेश पाल, कुलदीप पाल आदि मौजूद रहे।