सभासद के पुत्र की मौत पर शोक
खतौली (मुजफ्फरनगर)। मोहल्ला इस्लामनगर निवासी सभासद फैय्याज अंसारी के पुत्र की हृदय गति रुकने से मौत हो गई। गणमान्य लोगों ने उनके आवास पर पहुंचकर शोक व्यक्त किया।
सभासद फैय्याज अंसारी का कारोबारी पुत्र ऐजाज (30) बुधवार रात अपने कमरे में सोया था। बृहस्पतिवार सुबह परिजन उसे जगाने के लिए कमरे में गए तो वह मृत मिला। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। नगर के गणमान्य लोगों में चेयरमैन पति काजी जमील अहमद, पूर्व चेयरमैन हाजी शाहनवाज लालू, मदन छाबड़ा, सभासद विनेश कुमार, गुरुदत्त अरोरा, अनवर कुरैशी, हाजी ऐजाज कुरैशी आदि ने उनके घर पहुंच कर शोक संवेदना व्यक्त की। शाम को ऐजाज के शव को गमगीन माहौल में दफना दिया गया।