शहर में विकास कार्य कराना प्राथमिकता
मुजफ्फरनगर। वरदान धर्मार्थ नेत्र चिकित्सालय की ओर से नगरपालिका परिषद की चेयरमैन अंजू अग्रवाल एवं सभासद विपुल भटनागर को सम्मानित किया गया। अंजू अग्रवाल ने कहा कि शहर की जनता के वोटरों का कर्ज शहर का विकास कर उतारा जाएगा।
प्रेमपुरी में स्थित वरदान धर्मार्थ नेत्र सेवा संस्थान में आयोजित सम्मान समारोह में अंजू अग्रवाल ने कहा कि जो कर्ज शहर के लोगों ने उनकी जीत के रूप में उन पर चढ़ाया है, शहर को ऐतिहासिक विकास देकर इसे उतारने का प्रयास किया जाएगा। शहर के विकास के लिए सुनियोजित योजना बनाई जाएगी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि वरदान चिकित्सालय को उनकी ओर से जो भी सहयोग चाहिए वो देने का प्रयास होगा। सभासद विपुल भटनागर ने कहा कि नगर विकास में वह अपने दायित्व पूरी तरह से निर्वहन करेंगे। इस अवसर पर अध्यक्ष अशोक अग्रवाल, सचिव अखिलेश अग्रवाल, राजेश मित्तल, राजेंद्र गोयल, रामकुमार तायल, योगेंद्र जैन, अजय अग्रवाल, डॉ विनीता जैन, नाथीराम मित्तल, डॉ मोहित गुप्ता, डॉ एससी गुप्ता, हरिभूषण गुप्ता, महेंद्र गोयल, पवन जैन, रामकुमार सराफ, त्रिलोक चंद गुप्ता, जेके जैन, कुशपुरी, शरद जैन, नवीन सिंघल, मनोज गर्ग, राधेश्याम गर्ग, आकाश गुप्ता मौजूद रहे। संचालन पवन गोयल ने किया।