बालिकाओं को नि:शुल्क प्रशिक्षण
मोरना (मुजफ्फरनगर)। पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान मोरना की ओर से संस्थान में ब्यूटी पार्लर मैनेजमेंट प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। क्षेत्र व आसपास की 34 बालिकाओं व महिलाओं ने भाग लिया।
खंड विकास कार्यालय परिसर में स्थित आरसेटी प्रशिक्षण केंद्र पर मोरना तथा आस-पास ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाओं को प्रशिक्षण देकर स्वावलंबी बनाने व स्वरोजगार स्थापित करने के प्रयासों में बालिकाओं व महिलाओं को ब्यूटीशियन के प्रशिक्षण का शुभारंभ आरसेटी के निदेशक केएन जनार्दन ने दीप प्रज्वलित कर किया। कहा कि देश में बेरोजगारी एवं गरीबी, जो इस समय देश के सामने बहुत बड़ी चुनौती है। इस समस्या को दूर करने के उद्देश्य से आरसेटी की स्थापना की गई है। आरसेटी के द्वारा वित्त प्रदान करने में भी मदद करता है। कार्यक्रम के दौरान आरसेटी के प्रदेशीय निदेशक चंयाल, निदेशक विनोद मोहन, वरुण सिंह, संदीप, विकास, अरुण आदि मौजूद रहे।