साप्ताहिक पैंठ शुक्रवार को नहीं लगेगी
खतौली। एसडीएम राम अवतार गुप्ता ने बताया कि एक दिसंबर को नगर पालिका परिषद के चुनाव की मतगणना होनी है। इसलिए नवीन मंडी में लगने वाली साप्ताहिक पैंठ शुक्रवार को नहीं लगेगी। इसके अलावा भैंसी कट और चीतल कट से भारी वाहनों का इस दिन प्रवेश नगर में बंद रहेगा। हाईवे से ही वाहन गुजरेंगे। नगर में भारी वाहनों का प्रवेश पूर्णतया वर्जित होगा।
भाषण प्रतियोगिता
खतौली। केके जैन इंटर कालेज में भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसका विषय सड़क सुरक्षा के प्रति छात्र और छात्राओं में जागरूकता पैदा करना था। कक्षा 6 से 10 तक के बच्चों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में कक्षा 8 ए के वरुण ने प्रथम, केतन द्वितीय और कक्षा 10 बी के मोहम्मद आबिद ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रधानाचार्य अनुराग जैन ने छात्रों का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि सड़क सुरक्षा के प्रति सदैव जागरूक रहना चाहिए। संचालन दिनेश दत्त शर्मा ने किया।