बुढ़ाना (मुजफ्फरनगर) । भाभी को चुनाव में जिताने के लिए सिने अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी सड़क पर उतर आए हैं। शुक्रवार को अभिनेता ने काफिले के साथ जुलूस निकाला और जनता से सहयोग मांगा।
सिने अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी के भाई फैजूद्दीन सिद्दीकी की पत्नी सबा सिद्दीकी सपा के सिंबल पर अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ रही हैं। शुक्रवार को बुढ़ाना पहुंचे अभिनेता नवाजुद्दीन ने भाभी के चुनाव प्रचार की कमान संभाली। स्थानीय नेताओं के साथ मंत्रणा कर अभिनेता ने कसबे में रोड शो निकाला। साधारण वेशभूषा और चिर-परिचित अंदाज में नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने कस्बे के विकास व युवाओं के भविष्य के लिए वोट मांगे। उनके साथ पूर्व मंत्री वीरेंद्र सिंह खुली छत की लग्जरी कार में खड़े होकर प्रचार के लिए चले। रोड शो बड़ा बाजार, छोटा बाजार से होते हुए रोड शो एक बैंक्वेट हॉल में समाप्त हुआ। इस दौरान सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी, राशिद राणा, गुलाम मौहम्मद, जुल्फुकार, हाजी शाहनवाज, राशिद फिरोज, अलमास सिद्दीकी, गुड्डू, इसरार, मुजफ्फर सलीम आदि मौजूद रहे।