फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ुक्रवार अब तक का सबसे ठंडा दिन रहा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर।
विज्ञापन

शुक्रवार का दिन इस मौसम का अब तक का सबसे ठंडा दिन रहा। न्यूनतम तापमान 4.9 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। अधिक ठंड के चलते यातायात व्यवस्था से लेकर बाजार तक प्रभावित रहे। सुबह दस बजे तक बाजारों में कोई चहल-पहल दिखाई नहीं दी। शाम को भी बाजार जल्द बंद हो गए।
विज्ञापन

ठंड का प्रकोप बढ़ने लगा है। नवंबर माह के अंतिम दिनों में ठंड अपने असली रुप में सामने आने लगी है। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान इस मौसम का अब तक का सबसे कम रहा है। 4.9 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। ठंड बढ़ने से आम जन जीवन प्रभावित हो गया है। रोडवेज बस अड्डे और रेलवे स्टेशन पर आवाजाही कम दिखाई दी। खासकर सुबह और शाम को जनजीवन अधिक प्रभावित हुआ है। ठंड ीके कारण लोग सुबह और शाम को घर से बाहर कम ही निकल पा रहे हैं। शाम को बाजारों में आवाजाही कम होती जा रही है। सुबह को दस बजे तक बाजारों में कोई चहल-पहल नहीं रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें