फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बचनसिंह कालोनी का मुख्य मार्ग बनवाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। बचन सिंह कालोनी के नागरिकों ने नाला निर्माण पूरा करने और मुख्य मार्ग बनवाने की मांग को लेकर डीएम ऑफिस पर प्रदर्शन कर डीएम को ज्ञापन दिया।
विज्ञापन

कहा कि बचन सिंह कालोनी में 12 गलियां हैं। इनको जोड़ने वाला लिंक रोड केवल एक ही है। एक साल से यहां नाला बनाने का काम चल रहा है और नाले का मलबा लिंक रोड पर डलवा दिया गया। पूरा रोड खराब हो गया है। मलबा हटवाकर लिंक रोड का निर्माण कराया जाए। प्रमोद चौधरी, राजवीर सिंह, जगरोशन, पंकज, राजपाल सिंह, मुकेश, जितेंद्र चौधरी, रमेश सैनी, रघुनाथ वर्मा, प्रदीप, विनय शर्मा, अमित कुमार, रविंद्र शर्मा आदि रहे।

एटूजेड के कर्मियों ने किया प्रदर्शन
मुजफ्फरनगर। नगर पालिका परिषद का कूड़ा उठाने वाली एटूजेड कंपनी में काम कर रहे कर्मचारियों ने डीएम ऑफिस पर प्रदर्शन किया। डीएम को दिए ज्ञापन में कर्मचारियों ने मांग की कि उन्हें एटूजेड कंपनी से 9000 रुपये प्रतिमाह का वेतन दिलाया जाए। समय पर नए रेहड़े और छह माह बाद डॉक्टरी परीक्षण कराया जाए। कर्मचारियों ने बताया कि उन्हें केवल 5700 रुपये प्रतिमाह दिया जा रहा है। सात साल से वेतन नहीं बढ़ा है, जबकि न्यूनतम मजदूरी 7500 रुपये है।
विज्ञापन


करोड़ों के बकाएदार का घर सील किया
मुजफ्फरनगर। स्टांप शुल्क के छह करोड़ 61 लाख के बकाएदार ठाकुरद्वारा निवासी नीरज जैन का घर एसडीएम ने सील कर कर दिया।
शुक्रवार को एसडीएम सदर शीतल प्रसाद गुप्ता, तहसीलदार रंजीत सिंह और कोतवाली पुलिस के साथ नीरज जैन पुत्र राजभूषण जैन के घर पहुंचे। ठाकुरद्वारा में स्थित नीरज जैन के मकान को सील कर दिया। नीरज जैन तहसील से 6.61 करोड़ का नोटिस जारी होने के बाद से फरार है। पाकिस्तान के प्रथम प्रधानमंत्री लियाकत अली खान के तथाकथित परिजनों के नाम पर फर्जीवाड़ा कर नुमाइश मैदान, विकास भवन आदि की जमीन को खरीदने का नीरज जैन ने दावा किया था। जमीन की खरीद में 6.61 करोड़ के स्टांप चोरी की बात एडीएम वित्त ने की थी, जिसके बाद उसकी आरसी जारी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें