फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य अधिकारी शेरपुर गांव पहुंचे

विज्ञापन
विज्ञापन
शेरपुर गांव में बीमारी से पीड़ितों की जानकारी ली
विज्ञापन

पुरकाजी (मुजफ्फरनगर)। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने ग्राम शेरपुर में पहुंचकर कैंसर की बीमारी से ग्रस्त मरीजों से मिलकर जानकारी ली। अन्य बीमारियों से ग्रसित ग्रामीणों के रक्त के नमूने लेकर जांच के लिए भेजवाए गए हैं।
खादर क्षेत्र में सोलानी नदी के पानी से आने वाली बाढ़ का पानी महीनों तक क्षेत्र में रुका रहता है। उसमें पैदा हुई गंदगी का असर ग्रामीणों के घरों में लगे नलों में आने से ग्रामीण तरह-तरह की बीमारियों से जकड़े हुए हैं। शेरपुर में दो लोगों की कैंसर से मौत हो चुकी है। चार और कैंसर रोगियों का उपचार चल रहा है। अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद बृहस्पतिवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ग्राम शेरपुर पहुंची। कैंप लगाकर कैंसर पीड़ित लोगों से जानकारी ली और गांव के अन्य बीमारियों से जकड़े दर्जनों ग्रामीणों के खून के नमूने लेकर जांच के लिए भेजवाए गए हैं। सीएचसी प्रभारी डॉ पूनम लता ने बताया कि गांव में कीटनाशक दवाई का छिड़काव कराया गया है। ग्रामीणों के स्वास्थ्य की जांच कर दवाईयां वितरित की गई हैं। इसके अलावा जांच में किसी भी बीमारी के लक्षण मिलने पर 50 ग्रामीणों के खून के नमूने लेकर जांच के लिए मुख्यालय पर भेजे गए हैं।
विज्ञापन


बच्चों को स्कूल नहीं ले गया नाविक
पुरकाजी (मुजफ्फरनगर)। खादर क्षेत्र में गत दिनों सोलानी नदी का बाढ़ का पानी जंगलों और गांव के रास्तों पर भरा होने से ग्राम रामनगर, रजगल्लापुर, रतनपुरी आदि के ग्रामीणों को नाव का सहारा लेना पड़ता है। प्रशासन की नाव बेहद जर्जर है। कई बार शिकायत करने के बावजूद उसे नहीं बदला गया। बृहस्पतिवार को नाविक ने रामनगर से शेरपुर स्कूल आने वाले करीब दो दर्जन बच्चों को ले जाने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन

इस संबंध में तहसीलदार सदर रंजीत सिंह का कहना है कि क्षेत्र में मात्र एक ही नाव है। नाव स्वामी मनमानी पर उतारू है। नाव जर्जर हालत में होने की शिकायत मिलने पर उसे नोटिस दिया गया है, मगर उसने नाव अभी तक ठीक नहीं कराई है। स्कूल जाने वाले बच्चों को वह क्यों नहीं ले गया, इसकी जांच कराई जाएगी। दोषी पाए जाने पर उसके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि अन्य नाव की भी तलाश की जा रही है, जिसके मिलते ही इसे हटा दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें