फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राशिद के तीन खातों में जमा कराए थे 20 लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। सरकारी नौकरी दिलाने के बहाने ठगी का गिरोह चलाने वाले राशिद ने युवकों से तीन बैंकों के खातों में 20 लाख रुपये जमा कराए थे। आठ लाख की रकम नकद ली थी। नौकरी नहीं लगने पर हुई शिकयत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, ठग गिरोह का सरगना लखनऊ निवासी राशिद खान कक्षा आठ तक शिक्षा प्राप्त है। उसने धोखाधड़ी का पाठ किसी स्कूल या मदरसे से नहीं किसी शातिर उस्ताद के पास ही सीखा होगा। इसके बाद ही उसने मेरठ, अलीगढ़ सहित कई जिलों में अपना ठगी का जाल बुना। पुलिस का कहना है कि राशिद खान ने मुजफ्फरनगर के आधा दर्जन युवकों के अलावा भी दर्जनों युवकों के साथ ठगी की है। वह युवकों को विश्वास में लेने के लिए उन्हें बातों में उलझाता था। उसकी बातों से कहीं भी धोखाधड़ी की नजर न आए, इसलिए वह युवकों से लेने वाली रकम अपने खातों में जमा कराता था।
मुजफ्फरनगर के छह युवकों से 20 लाख की रकम आईडीबीआई के बचत खाते में, एक आईडीबीआई के चालू खाते में व एसबीआई इंद्रा नगर लखनऊ के खातों में बीस लाख रुपये जमा कराए थे। बाद में आठ लाख रुपये नकद लिए थे। सभी को जल्द नौकरी दिलाने का आश्वासन दिया गया था। काफी समय बीतने पर भी नौकरी नहीं मिली। इसके बाद पीड़ित युवकों के सब्र का बांध टूट गया। उन्होंने पुलिस से शिकायत की। एसपी सिटी अर्पित विजय वर्गीय का कहना है कि मामले में चार आरोपी जेल भेजे हैं। मुकदमे में अभी जांच चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें