फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ने के लदे ट्रक ने ठप कर दी बिजली, 20 घंटे परेशान रहे लोग

Thu, 30 Mar 2017 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
खतौली में बेकाबू होकर पलटा गन्ने से लदा ट्रक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
खतौली-बुढ़ाना मार्ग पर गन्ने से लदा ट्रक पलटने से बिजली का खंभा टूट गया। नतीजतन टाऊन टू की विद्युत आपूर्ति करीब बीस घंटे तक बाधित रही। जेई ने ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


बुढ़ाना मार्ग स्थित पुलिया पर गन्ने से लदी ट्राली में पंक्चर होने के बाद मार्ग पर जाम लग गया था। मंगलवार रात्रि में एक ट्रक चालक ने साइड से ट्रक निकालने का प्रयास किया तो ट्रक अनियंत्रित होकर शिशु शिक्षा निकेतन इंटर कालेज के बराबर में मुख्य नाले में पलट गया। ट्रक पलटने के दौरान बाइक सवार दो लोग बाल-बाल बचे। ट्रक से हाईटेंशन लाईन का खंभा टूट गया, जिस कारण टाऊन टू तहसील, आवास विकास कॉलोनी, शेखपुरा, भूड़ तथा रोडवेज बस अड्डे के आसपास की बिजली बाधित हो गई।

मंगलवार रात्रि बाधित हुई बिजली बुधवार शाम तक सुचारु नहीं हो सकी थी। एसडीओ मनोज कुमार ने बताया कि बिजली आपूर्ति को सुचारु कराने के लिए नए खंभा लगाने का कार्य चल रहा है। शीघ्र ही बिजली सुचारु करा दी जाएगी। खंभा टूटने से निगम को करीब ढाई लाख की क्षति हुई है। इस मामले में जेई निरंजन गुप्ता ने ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। उधर, बिजली बाधित होने से नागरिकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। लोगों के इनवर्टर भी जवाब दे गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें