फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

20 प्रत्याशियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज, नामांकन में समर्थकों के साथ आना पड़ा महंगा  

Sat, 28 Jan 2017 01:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
नेता।
विज्ञापन
समर्थकों के साथ नामांकन करने जाना, नारेबाजी और हंगामे की शिकायत मिलने पर पुलिस ने सभी राजनीतिक दलों के 20 प्रत्याशियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर दी है। छह विधानसभा सीटों से चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई गई है।       
विज्ञापन


विधानसभा चुनावों को लेकर जनपद में 17 से 24 जनवरी तक छह सीटों के लिए अलग-अलग पार्टियों के प्रत्याशियों ने नामांकन किया था। इस दौरान चुनाव लड़ रहे कुछ नेताओं के समर्थकों ने नामांकन के दौरान नारेबाजी, जुलूस निकालते हुए शहर में हंगामा काटा था। पुलिस प्रशासन ने ऐसे प्रत्याशियों की सीडी बनाकर, रिपोर्ट तैयार कर आरओ को भेज दी थी। आरओ से आदेश मिलने पर सिविल लाइन थाने में पुलिस ने बसपा प्रत्याशियों में पुरकाजी से अनिल कुमार, शहर सीट से राकेश शर्मा,

मीरापुर से नवाजिश आलम, भाजपा से पुरकाजी सीट से प्रमोद ऊंटवाल, चरथावल से विजय कश्यप, मीरापुर से अवतार सिंह भड़ाना, कांग्रेस से पुरकाजी  से प्रत्याशी दीपक कुमार, सपा के बुढ़ाना प्रत्याशी प्रमोद त्यागी, शहर से गौरव स्वरुप, खतौली से चंदन चौहान, चरथावल से मुकेश चौधरी, रालोद के बुढ़ाना से प्रत्याशी योगराज सिंह,
विज्ञापन


खतौली से शाहनाज राणा, मीरापुर से मिथलेश पाल, चरथावल से सलमान जैदी, शहर सीट से पायल माहेश्वरी, मीरापुर सीट से शिवसेना प्रत्याशी मनोज सैनी और निर्दलीयों में शहर सीट से जाकिर राना एवं हिंदू महासभा से साक्षी वर्मा और निर्दलीय याकूब के खिलाफ आचार संहिता के उल्लंघन की रिपोर्ट दर्ज की गई है। 

सभी पर आरोप है कि प्रत्याशी अपने 100 से 150 के करीब समर्थकों के साथ नामांकन करने आए थे। इस दौरान जुलूस निकालकर नारेबाजी करते हुए हंगामा किया था। आयोग के आदेश पर सभी के खिलाफ कार्रवाई कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें